- हिंदी
- अँग्रेजी
- गणित
- विज्ञान
- सा० विज्ञान
मजदूर किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिवारीपुर, जाजमऊ कानपुर की स्थापना कानपुर के सर्वहारा वर्ग के लोकप्रिय नेता कामरेड राम आसरे जी ने मज़दूरों तथा किसानों के गरीब बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से सन् 1969 में की थी। केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ईo एमo एसo नंबूदरीपाद ने 28 दिसंबर 1969 को विद्यालय भवन का उद्घाटन किया था।आजाद हिंद फौज में कैप्टन रही झांसी रेजिमेंट में तैनात डॉक्टर लक्ष्मी सहगल विद्यालय की अध्यक्षा सन 1912 तक रही।
उनकी मृत्यु के बाद कामरेड राम आसरे की पुत्री श्रीमती देवसेना जी विद्यालय की अध्यक्षा है | वर्तमान में प्रबंधक सकलदेव यादव जी है। सन 2018 में श्री धर्मराज सिंह प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद श्री संजीव कुमार सन 2018 से लगातार प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
विद्यालय कठिन परिस्थितियों में भी अच्छा परीक्षा परिणाम देता आ रहा है, जबकि कम वेतन में भी अध्यापक अपना अध्यापन कार्य कुशलता पूर्वक कर के शिक्षण कार्य में लगे हुए हैं।
धन्यवाद,